रंजना के मुताबिक श्रद्धा के कई नेताओं, ब्यूरोकेट्स और खिलाड़ियों से संबंध थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों के साथ श्रद्धा की फोटो भी वायरल हो रही है। आरोप है कि श्रद्धा अपनी पहुंच का रौब दिखाकर शिवा को जेल भिजवाने की धमकी देती थी। शिवा विभूतिखंड में एक कैफे के बाहर गोली चलाने के आरोप में पहले जेल जा चुका था। इसके कारण वह दोबारा जेल नहीं जाना चाहता था। इसी बात का फायदा उठाकर श्रद्धा उसको ब्लैकमेल करती थी। दोनों बहनें साथ में फरार, रायबरेली में दबिश इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि दोनों साथ में हैं, जबकि अन्य आरोपियों की लोकेशन अलग मिली है। पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम श्रद्धा के मूल जनपद रायबरेली में डेरा डाले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों के मददगारों का भी पता लगा रही है। पुलिस का कॉल डिटेल रिकॉर्ड से भी अहम सुराग मिले हैं। फुटेज से कड़ी जोड़ रही पुलिस, किसकी थी ऑडी कार पुलिस ने अवध ग्रीन अपार्टमेंट व उसके आसपास लगे फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में घटना के 15 मिनट बाद एक सफेद रंग की ऑडी कार वहां आती हुई दिखी है। कार पर सचिवालय का पास लगा है। कार वहां आने के बाद फिर वापस चली जाती है। पुलिस फुटेज के जरिए कड़ियां जोर रही है। सीसीटीवी में आरोपी भी कैद हुए हैं। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद घटनाक्रम का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को सेक्टर एफ अलीगंज निवासी शिवा शर्मा 28 की रहस्यमय हालात में प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...